• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – नेत्र संकलन केंद्र को मिला 126 वा नेत्रदान , स्व श्रीमती पार्वती देवी (सरजूबेन) जी के मृत्यु उपरांत परिवार ने नेत्र दान करने की इच्छा जताई ।

अलीराजपुर – नेत्र संकलन केंद्र को मिला 126 वा नेत्रदान , स्व श्रीमती पार्वती देवी (सरजूबेन) जी के मृत्यु उपरांत परिवार ने नेत्र दान करने की इच्छा जताई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – नानपुर नगर के वरिष्ठ मातृशक्ति स्वर्गीय श्रीमती पार्वती देवी(सरजूबेन) पति नेत्रदानी सेठ कैलाश चंद्र वाणी नानपुर का (67 वर्ष) का निधन हुआ , सेठ वाणी परिवार द्वारा दूसरा नेत्रदान किया गया , केंद्र का 126 वा नेत्रदान है , परिवार ने नेत्रदान के लिए साईं सेवा समिति नानपुर को अवगत करवाया , समिति ने नेत्र संकलन केंद्र गायत्री शक्तिपीठ जोबट के संचालक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना को सूचना दी , केंद्र से तत्काल केंद्र प्रभारी अश्विन नागर , टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर , सहयोगी कपिल राठौर तत्काल सेठ परिवार निवास पर पहुंचे एवं दोनों नेत्रों का कार्निया निकाला , तत्पश्चात नेत्र संकलन टीम ने परिवार को निधन पर सांत्वना दी एवं दिवंगत आत्मा को गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से विनम्र श्रद्धांजलि देकर नेत्रदान का प्रमाण पत्र परिजनों को भेट किया , उल्लेखनीय है की अलीराजपुर जिले के पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा के अथक प्रयास से गायत्री शक्तिपीठ जोबट में जुलाई 2015 को नेत्र संकलन केंद्र स्थापित किया गया तब से यह केंद्र लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है, 21 दिसंबर 2023 को प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल ने भी जोबट प्रवास के दौरान नेत्रदानी परिवारों से चर्चा कर नेत्र संकलन केंद्र की सराहना कर चुके हैं, नेत्रदान से न्यूनतम 2 व्यक्तियों ओर अधिकतम 6 लोगों के जीवन में रोशनी मिलेगी , कार्निया को तत्काल आई बैंक इंदौर भिजवाया गया , उक्त जानकारी प्रमुख ट्रस्टी शिवराम वर्मा ने दी ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top