संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश दिनांक 08/09/2025 जारी किए गए थे , उक्त आदेश के तहत रघुवंश कुमार सिंह , भापुसे, सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना का अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण किया गया है , मध्यप्रदेश शासन के आदेश के पालन में आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को रघुवंश कुमार सिंह भापुसे ने पूर्व पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास से विधिवत् कार्यभार ग्रहण कर लिया , नवागत पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश कुमार सिंह भापुसे द्वारा शीघ्र ही अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन की कार्ययोजना तथा प्राथमिकताओं के संबंध में पृथक से प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया एवं आमजन को अवगत कराया जायेगा ।





