• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान ने भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक लेकर की परिचर्चा , लोकल फॉर वोकल को जन आंदोलन बनाने की अपील ।

अलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान ने भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक लेकर की परिचर्चा , लोकल फॉर वोकल को जन आंदोलन बनाने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए देशवासियों से लोकल फॉर वोकल की अपील की गई है जिसके तहत स्थानीय व्यापारियों के उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही गई है आने वाले दीपावली दशहरा त्योहार को देखते हुए हम सभी सांसदों को भी यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह स्थानीय स्तर पर व्यापारियों से परिचर्चा कर स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का काम करें , उक्त बात सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर परिचर्चा के दौरान कहीं , सांसद अनीता चौहान ने कहा की वर्तमान में व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं जिसके तहत वर्तमान में जीएसटी दरों में भी बदलाव किया गया है जिसे आम उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। सांसद अनीता चौहान ने कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एमएसएमई के माध्यम से छोटे मझौले व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है सांसद अनीता चौहान ने कहा की आज भारत विश्व में आर्थिक दृष्टिकोण से तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से आग्रह किया कि जीएसटी दरों में हुए बदलाव के बारे में उपभोक्ताओं को बताएं की किस प्रकार से आम लोगों को फायदा पहुंचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है इस दौरान किराना व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष थेपड़िया नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी चांदी व्यापारी जवाहरलाल जैन सोमचंद गुप्ता बालकृष्ण गुप्ता कमलेश जैन सचिन गुप्ता कपड़ा व्यापारी गणपति गुप्ता होटल व्यवसाई नितेश चौधरी किराना व्यापारी महेश कोठारी सुशील राठौड अर्पित बेड़िया रमेश सोमानी पेट्रोल पंप व्यवसाई संदीप राही ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान युवा ऑडिटर सिद्धार्थ जैन ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में हुए बदलाव के बारे में बताते हुए आम उपभोक्ताओं को कितना फायदा होगा इसकी जानकारी दी। बैठक का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने किया आभार मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता ने माना ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top