संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन से केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू, अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम असतोलिया का तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी दौरा 16 सितंबर से भोपाल से शुरू हो चुका है , यह दौरा समाज में एकता , समरसता और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के बीच पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है , अखिल भारतीय तेली महासभा इंदौर संभाग के मीडिया प्रभारी कांतिलाल राठौड़ ने जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल 17 सितंबर, बुधवार को आलीराजपुर पहुंचेगा , जहां रात्रि 8:30 बजे रणछोड़दास धर्मशाला में समाजजनों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा , इस अवसर पर केक काटा जाएगा और मोदी जी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी , कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम आलीराजपुर रेस्टहाउस में किया जाएगा ।
तीन दिवसीय यात्रा कार्यक्रम इस प्रकार है :-
16 सितंबर , मंगलवार – भोपाल से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान शाम 6:00 बजे इंदौर आगमन, समाजजनों से भेंट और रात्रि विश्राम ।
17 सितंबर , बुधवार – दिन में मानपुर , धामनोद , धरमपुरी , मनावर में सामाजिक संवाद , रात्रि में आलीराजपुर आगमन और मोदी जन्मदिवस कार्यक्रम ।
18 सितंबर , गुरुवार :- भाबरा में शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, नानपुर में राम कथा समापन अवसर पर संबोधन बड़वानी में समाजिक कार्यक्रम और रात्रि विश्राम 19 सितंबर , शुक्रवार अंजड़ , राजपुर , पलसूद , सेंधवा , जुलवानिया , ठीकरी में कार्यक्रम , रात में भोपाल के लिए प्रस्थान , स्थानीय संयोजक पूरी तरह सक्रिय दौरे को सफल बनाने हेतु श्री महेंद्र राठौड़ (आलीराजपुर) , हेमंत राठौड़ (मनावर) , प्रकाश राठौड़ (धामनोद) , हुकम राठौड़ (बड़वानी) सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।





