संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


इंदौर – लता मंगेशकर सभागृह में आज भव्य रूप से आयोजित प्रदेश स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन में छात्र राजनीति के भविष्य , संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दृष्टिकोण उत्पन्न हुआ , कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे , उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह , कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने भी छात्रों को संबोधित किया और अपने अनुभव साझा किए , सुनील बंसल ने छात्र नेताओं को ‘वन नेशन , वन इलेक्शन’ की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था देश को स्थायित्व और विकास की दिशा में सशक्त बनाएगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विचारधारा आधारित राजनीति को समझें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें , इस अवसर पर आलीराजपुर जिले से आए वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक विनय चौहान , नानसिंह चौहान सुरेश मंडलोई सहित आदि छात्र नेताओं ने भी सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लिया , उनकी भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों से भी युवा नेतृत्व तैयार हो रहा है और वे राष्ट्रीय मुद्दों को गंभीरता से समझ रहे हैं , सम्मेलन के दौरान युवाओं को संगठन के कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास और राष्ट्र सेवा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ ।





