संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के खाली पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी कर गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था , पहले भी इस भर्ती मे घोटाले सामने आए थे इसलिए सरकार ने इसे भर्ती को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होना सुनिश्चित किया पर आज उदयगढ़ के जनपद सदस्य प्रकाश जमरा ने एक वीडियो बनाकर इस भर्ती के नियुक्ति पत्र देने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वाइरल कर दिया , ज़ब इस मामले मे हमने जनपद सदस्य से बात की तो उन्होंने बताया की नियुक्ति पत्र देने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत मुझे प्राप्त हो रही थी , आज एक व्यक्ति मेरे पास आया और कहा की मे अभी कार्यलय मे 5 हजार रूपये देकर आया हु तो आज दोपहर करीब 2 बजे के लगभग मे और मेरे साथी उदयगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग पहुँचे जहाँ नवीन कार्यकर्ता को नियुक्त पत्र देने के नाम से 5 हजार रूपये लिए जा रहे थे , मेने और मेरे साथी ने वीडियो चालू कर यह घटना रिकार्ड की और वहा मौजूद स्टॉफ के लोगो से पूछा की यह पैसे किस बात के लिए जा रहे तो उन्होंने बताया की हमारे अधिकारी ने बोला है की आज मे नहीं आऊंगा तुम ले लेना , ज़ब हमने पूछा की कौन अधिकारी तो नाम नहीं बताया और कहा की आपको भी तो पता है कौन अधिकारी , उस कार्यकर्ता से 5 हजार रूपये लेकर फाईल के निचे छुपा कर रखे गए जो की मेरे द्वारा बनाएं गए वीडियो मे दिख रहा है , इन सभी कार्यकर्ता को कागजो की फाइल के बाहने बुलाकर हजारों रूपये लेने का खेल चल रहा था ।
मंत्री नागर सिंह चौहान ने भी की थी अपील :- इस भर्ती को लेकर पैसे मांगे जा रहे है , यह जानकारी वीडियो मे माध्यम से आलीराजपुर विधायक और केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा दी गईं थी , पर उन्हें सरकार के खिलाफ बताया गया था , पर इस मामले के सामने आने के बाद अब मंत्री चौहान की एक एक बात सच होती दिखाई दे रही है ।
जनपद सदस्य प्रकाश जमरा :- रिश्वत लेने की शिकायत लगातर प्राप्त हो रही थी , आज इसका सबूत भी वीडियो के माध्यम से मिल गया , इस मामले की जांच कर रिश्वतखोरो पर कार्यवाही होना चाहिए , नियुक्त के नाम पर हजारों रूपये लिए जा चुके है , यहां के प्रमुख अधिकारी भूरिया सर है , कलेक्टर सहाब से अनुरोध है की कड़ी कार्यवाही करे ।
कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर :- मामला संज्ञान मे आया है , जांच कर कड़ी कार्यवाही करेंगे ।





