• Home
  • जोबट
  • जोबट – नगर का चमारवेगड़ा मार्ग अब बनेगा आस्था का प्रतीक , रहवासियों ने किया नामकरण , मिला नया नाम “बाबा देव मार्ग” ।

जोबट – नगर का चमारवेगड़ा मार्ग अब बनेगा आस्था का प्रतीक , रहवासियों ने किया नामकरण , मिला नया नाम “बाबा देव मार्ग” ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

जोबट – नगर जोबट के ऐतिहासिक चारभुजा चौराहा से होकर गुजरने वाला चमारवेगड़ा मार्ग अब अपनी नई पहचान के साथ जाना जाएगा , नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर रविवार को स्थानीय रहवासियों और सनातन बंधुओं ने इस मार्ग का नाम बदलकर “बाबा देव मार्ग” कर दिया , नामकरण समारोह पूरी धार्मिक आस्था और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ , इस अवसर पर मार्ग पर विशेष रूप से तैयार करवाई गई नामपट्टिका (बोर्ड) स्थापित की गई , पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण का शुभ कार्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक भूरालाल सालवी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया , जैसे ही बोर्ड पर “बाबा देव मार्ग” अंकित नाम का अनावरण हुआ, वहां उपस्थित लोगों ने जयकारों के साथ हर्ष व्यक्त किया , इस मौके पर महेंद्र राठौड़ , दिलीप कनेश , राधेश्याम राठौड़ , सामाजिक कार्यकर्ता राजेश डुडवे , हरीश सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे , रहवासियों ने बताया कि बाबा देव मार्ग का यह नाम क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा , साथ ही आने वाली पीढ़ियां भी इस मार्ग को श्रद्धा और गौरव से याद करेंगी , स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और जोबट प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश डुडवे ने कहा कि यह सिर्फ नामकरण नहीं बल्कि धार्मिक आस्था , सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – जोबट विधायक सेना पटेल ने उबड़ल के किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर , कलेक्टर माथुर से की मुलाकात , आवेदन सौंपा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ने…

ByByनयन टवली Jan 23, 2026

आलीराजपुर – जोबट एसडीएम वीरेंद्र सींह बघेल ने , नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण , पानी की जांच करवाने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल द्वारा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top