• Home
  • जोबट
  • जोबट – धूमधाम से उल्लास के साथ मनाई गया गोपाष्टमी का पर्व , मुख्य अतिथि के रूप मे एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया रहे उपस्थित ।

जोबट – धूमधाम से उल्लास के साथ मनाई गया गोपाष्टमी का पर्व , मुख्य अतिथि के रूप मे एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया रहे उपस्थित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

जोबट – गायत्री गोपाल गौशाला के तत्वावधान में आज गोपाष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया , विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम पंच कुंडीय गायत्री कामधेनु यज्ञ संपन्न हुआ , यज्ञ का संचालन श्रीमती सारिका सक्सेना एवं श्रीमती पुष्पा राठौड़ द्वारा किया गया , तत्पश्चात प्रातः 11:30 बजे गो पूजन ,गो महाआरती एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया , गरिमामय कार्यक्रम मुख्य अतिथि रघुवंश सिंह भदोरिया पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर , विशेष अतिथियों डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना एवं राजेंद्र सोनी संरक्षक गायत्री गोपाल गौशाला, शिवराम जी वर्मा प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ जोबट एवं गौशाला अध्यक्ष राजेंद्र टवली के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ , कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष राजेंद्र टवली द्वारा की गई , राजेंद्र टवली द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं गौशाला निर्माण की प्रगति एवं गौशाला के भावी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई , मुख्य अतिथि रघुवंश सिंह भदोरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ सेवा से समस्त गोभक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है , गाय के गोबर एवं पंचगव्य के उपयोग को भी सुंदर तरीके से प्रतिपादित किया गया , किसी भी देवालय के निर्माण की अपेक्षा गौशाला के निर्माण में सहभागिता कहीं अधिक पुण्य प्रदान करने वाला होता है , आपके द्वारा गौशाला निर्माण की प्रगति एवं संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौशाला ट्रस्ट को बधाई प्रेषित कर हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया , अतिथियों का सम्मान साल श्रीफल से किया गया।अतिथियों एवं उपस्थित गोभक्तों द्वारा गोवंश को भोज्य सामग्री 56 भोग समर्पित किया गया , तत्पश्चात सब्जी प्रसादी का वितरण किया गया , सायंकाल संपूर्ण गौशाला को दीप मालिकाओं से सजाया गया , रात्रि 8:00 बजे पंडित कमल किशोर नागर के वनवासी अंचल से पधारे गोभक्तों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई , कार्यक्रम के अंत में गायत्री गोपाल गौशाला के ट्रस्टी जगदीश राठौड़ द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित गोभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निरंतर गौ सेवार्थ सहयोग की अपेक्षा की गई , उक्त जानकारी गायत्री गोपाल गौशाला के सहसचिव जगदीश राठौड़ द्वारा प्रदान की गई ।

Releated Posts

जोबट – अग्नि दुर्घटना मे किसान का घर जल कर हुआ था खाख , एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने 1.25 लाख की साहयता राशि की प्रदान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – विकास खंड के ग्राम बलदमुग निवासी किसान शंकरसिंह पिता…

ByByनयन टवली Mar 18, 2026

आलीराजपुर – जोबट विधायक सेना पटेल ने उबड़ल के किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर , कलेक्टर माथुर से की मुलाकात , आवेदन सौंपा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ने…

ByByनयन टवली Jan 23, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top