संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की भारी किल्लत झेल रहे किसानों का सब्र आज टूट गया। शुक्रवार सुबह पेटलावद की स्थानीय मंडी परिसर के बाहर बड़ी संख्या में किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया , अचानक हुए इस चक्का जाम से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया , किसानों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से सुबह 4 बजे से लाइनों में खड़े हो रहे हैं , लेकिन दिनभर प्रतीक्षा करने के बावजूद भी खाद नहीं मिल पा रहा , किसानों का कहना था कि उन्होंने संगठन के माध्यम से पहले ही प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि खाद की उपलब्धता नहीं बढ़ाई गई तो वे चक्का जाम जैसे सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे , लंबे समय से जारी इस किल्लत के कारण किसान वर्ग में भारी आक्रोश है , प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया , अधिकारी किसानों से लगातार चर्चा कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं , समाचार लिखे जाने तक किसानों की प्रशासन से वार्ता जारी थी ।





