• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसपी पद्मविलोचन शुक्ल देर रात दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पहुँचे , सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण किया ।

झाबुआ – एसपी पद्मविलोचन शुक्ल देर रात दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पहुँचे , सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण किया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की निगरानी में तैनात ड्रोन का निरीक्षण किया साथ ही ड्रोन के थर्मल कैमरे से रात के समय ली गई फुटेज की भी जांच की , पिछले कुछ समय से जिले से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही थी, इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक की पहल पर झाबुआ पुलिस द्वारा एक्सप्रेस वे पर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की  निगरानी हेतु ड्रोन तैनात किया गया है , जिसका माननीय महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भुरिया जी द्वारा विगत दिनों इसका शुभारंभ किया गया था , पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे भारत सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, हमारे जिले के थांदला क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही थी, जिससे 8 लेन से गुजरने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था इसी को ध्यान में रखते हुए नाइट पेट्रोलिंग के लिए NHAI के सहयोग से ये थर्मल कैमरे से लैस ड्रोन तैनात किया गया था , ड्रोन द्वारा ऊंचाई पर रहकर बहुत बारीकी से जमीन पर उपस्थित संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु को डिटेक्ट किया जा सकता है, जिससे पुलिस को ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल रही है और पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी भी दर्ज हुई है ,  निरीक्षण के समय एसडीओपी थांदला रविन्द्र राठी , एसडीओपी पेटलावद कमलेश शर्मा , थाना प्रभारी थांदला बृजेश कुमार मालवीय उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top