• Home
  • जोबट
  • जोबट – नेत्रदानी स्व .श्रीमती धापूबाई परमार के पगड़ी रस्म की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन , 37 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ ।

जोबट – नेत्रदानी स्व .श्रीमती धापूबाई परमार के पगड़ी रस्म की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन , 37 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

जोबट – नेत्रदानी स्व.श्रीमती धापूबाई परमार के पगड़ी रस्म में की पावन स्मृति में , रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 37 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान समिति के  सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया कि  नेत्रदानी स्व. धापू बाई परमार  के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर स्टॉफ द्वारा  शासन के के नियमों का पालन करते हुए किया गया जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 37लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल
14 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 23 पुरुष ने रक्तदान किया  अधिकतर मातृशक्तियो ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया , आयोजन में रक्तदान  जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक ,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा I रक्तदुतसमिति सदस्य अश्विनजी नागर ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर  में रक्त की बहुत आवश्यकता होती रहती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।  परिवार द्वारा स्व प्रेरित होकर रक्तदान शिविर का आयोजन पीड़ित मानवता सेवार्थ किया गया अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में परमार समाज  का पहला ,जिले का 71वा और जोबट नगर का 27 वा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है  पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप  रक्तदान शिविर आयोजित किया, बड़े बेटे गोपाल जी परमार के द्वारा 67 वर्ष की उम्र में रक्तदान किया गया  सभी परिवारजनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र व  उपहार से सम्मानित किया , कार्यक्रम में आये सभी  लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गया ।

Releated Posts

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top