• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – आबकारी विभाग की फिर बड़ी कार्यवाही कपास के आड़ मे शराब की तस्करी करते ट्रक पकड़ा , 237 पेटी अवैध शराब जप्त ।

अलीराजपुर – आबकारी विभाग की फिर बड़ी कार्यवाही कपास के आड़ मे शराब की तस्करी करते ट्रक पकड़ा , 237 पेटी अवैध शराब जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – कलेक्टर अलीराजपुर अभय अरविंद बेडेकर , पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान चिचलाना भोरदू रोड पर आ रहे टाटा मिनी ट्रक वाहन क्रमांक GJ 17 UU 3782 को रोकने पर वाहन चालक द्वारा नहीं रोका गया और कुछ दूरी पर जाकर वाहन छोड़ कर भाग गया ।तलाशी लेने पर  कपास के बीच से माउंट 6000 बीयर की 100 पेटी, रिट्ज पाँव की 11 पेटी, गोवा व्हिस्की की 96 पेटी, लंदन प्राइड की 30 पेटी ,, इस प्रकार कुल 237 पेटी जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 2422  बल्क लीटर है , मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर  मदिरा एवं वाहन को कब्जे आबकारी लिया गया।  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2)  में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया , सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी एस रावत और जी एस धुंध के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा  मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित  कीमत लगभग 6 लाख है और जप्त वाहन क्रमांक  GJ 17 UU 3782 की अनुमानित कीमत 3  लाख है  , इस प्रकार जप्त मदिरा एवम वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए होना पाई गई , इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह वास्कले  ,  मोहित बिरला , आरक्षक कालुसिंह बघेल , हितेंद्र चावड़ा , शैलेंद्र सिंह रावत , विवेक बर्दे , प्रवीण चौहान , आयुष रावत और पुलिस के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top