• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण , राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई संपन्न ।

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण , राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई संपन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

नरसिंहपुर – मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 26 अप्रैल 2026 को दो सत्रों में सम्पन्न हुई। पहला सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया , कलेक्टर रजनी सिंह ने जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की परीक्षा के लिए शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला कॉलेज नरसिंहपुर , शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर , शासकीय उत्कृष्ट उच्च . माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर और शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया । उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के लिए वाहन पार्किंग स्थल, बैरीकेट्स , सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक , साफ-सफाई, फ्रिस्किंग , बीओआईपी व्यवस्था , सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था , विद्युत एवं जनरेटर की व्यवस्था , पंखे,  टायलेट की व्यवस्था , पुलिस कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधा इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली ।

फोटो 2

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीव्ही सर्विलांस , बायोमेट्रिक फ्रिक्सिंग एवं बीओआईपी की व्यवस्था लागू की गई थी । परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की त्रि-स्तरीय जांच की गई। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी अनिवार्य रूप से चस्पा की गई थी , प्रथम चरण में 1824 परीक्षार्थियों में से 1414 परीक्षार्थी उपस्थित रहे , द्वितीय चरण में 1824 परीक्षार्थियों में से 1401 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

भोपाल – “लेबर केसेस मैनेजमेंट पोर्टल” के नवाचार को मिला मुख्य्मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार , नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह हुई सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ भोपाल – मंगलवार को राजधानी मे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी मे…

ByByनयन टवली Apr 21, 2026

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण , गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को नरसिंहपुर सांकल…

ByByनयन टवली Dec 12, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top