संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल आज अचानक ग्राम सेमल्दा एवं देवाकुंड पहुँचे जहाँ उन्होंने वहा आंगनवाड़ी केंद्र , राशन दुकान एवं उप स्वास्थ केंद्र का निरिक्षण किया , निरिक्षण के दौरान एसडीएम पहले आंगनवाड़ी केंद्र पहुँचे जहाँ आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता अनुपस्थित पाई गईं , फिर एसडीएम राशन दुकान पहुँचे जहाँ सेल्समेन भी अनुपस्थित पाया गया उसके बाद एसडीएम उप स्वास्थ केंद्र पहुँचे जहाँ ताला जड़ा मिला , वही एसडीएम ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यों भी देखे तो पता लगा की सचिव को शासन की महत्वकांशी योजना मे रूचि नहीं है , एसडीएम ने तत्काल सभी को कारण बताओ सुचना पत्र जारी किए एवं नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की यदि उचित जवाब नहीं मिला तो निलंबित की कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।










