• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – जहाँ अभी तक कोई नहीं पहुंचा वहा पहुंची कलेक्टर रजनी सिंह , जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या , किए निराकरण ।

नरसिंहपुर – जहाँ अभी तक कोई नहीं पहुंचा वहा पहुंची कलेक्टर रजनी सिंह , जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या , किए निराकरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुरसी के ग्राम गोकला में जिला स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया , आयोजित जन चौपाल में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे , जिले के समस्त अधिकारी जन चौपाल कार्यक्रम में अलग – अलग वाहनों से न जाकर एक ही बस में सामूहिक रूप से चौपाल स्थल तक पहुंचे , जिससे ईंधन बचत एवं सामूहिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश भी दिया गया । ग्राम गोकला में आयोजित इस जन चौपाल में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया । उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए । जन चौपाल में स्कूल शिक्षा विभाग , जनजातीय कार्य विभाग , कृषि विभाग , सामाजिक न्याय विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्‍य विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई , इस दौरान आधार अपडेट हेतु विशेष व्यवस्था की गई , जिसमें ग्राम के लगभग 10 आधार संशोधन एवं 6 नए आधार कार्ड बनाए गए । कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम में किसानों को मूंग , उड़द सहित अन्य फसलों का उत्पादन और नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी गई । उन्होंने नरवाई प्रबंधन के लिए सुपर सीडर मशीन के बारे में जानकारी दी गई । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उच्च शिक्षा के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया । चौपाल में ग्रामीणों ने गोकला से गुरसी तक , हैंडपंप कॉलोनी से खेल मैदान तक, खेल मैदान से शिव मंदिर तक और पंप हाउस से टोरिया तक सड़क निर्माण करने की मांग रखी , जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है ।

Releated Posts

भोपाल – “लेबर केसेस मैनेजमेंट पोर्टल” के नवाचार को मिला मुख्य्मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार , नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह हुई सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ भोपाल – मंगलवार को राजधानी मे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी मे…

ByByनयन टवली Apr 21, 2026

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण , व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने बुधवार को शक्ति कार्पोरेशन वेयर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top