• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने महकमे के आला अधिकारीयों को अचानक बुलवाया ली मैराथान मीटिंग , अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी ।

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने महकमे के आला अधिकारीयों को अचानक बुलवाया ली मैराथान मीटिंग , अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास ने बताया कि आगामी आने वाले महत्‍वपूर्ण त्‍यौहारों के मदेदनजर कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति को सुदृढ बनाये रखनें के उदेदश्‍य से आज दिनांक 22  फरवरी 2025 को समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों की कानून – व्‍यवस्‍था एवं अपराध संबंधी बैठक ली गई , आयोजित क्राईम मीटिंग मे सभी अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के संबंध में प्रकरणवार समीक्षा कर, लंबित प्रकरण के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया तथा जिन प्रकरणों के निराकरण मे कठिनाई आ रही थी, उनमें आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। मीटिंग मे लंबित अपराध, लंबित चालान, लबित मर्ग, समंस/वारण्ट, गुमशुदगी, लंबित शिकायतें, सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें, चिन्हित प्रकरणों की न्यायालयीन प्रगति, लंबित विभागीय जांच, प्राथमिक जांच एवं महिला संबंधी, एससी/एसटी के लंबित अपराधों का प्रकरणवार लंबित के कारणों सहित समीक्षा की गई। साथ ही वाहन दुर्घटनाओं के अज्ञात प्रकरणों में पीडित को प्रतिकर राशि दिलवाये जानें के संबंध में आवश्‍यक मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशों के पालन में बीट प्रणाली को सक्रिय किये जानें की समीक्षा की गई, जिसमें समस्‍त थाना प्रभारियों को अपने थानाक्षेत्र की बीट प्रणाली की पुन: समीक्षा कर पुलिस मुख्‍यालय के दिये गये निर्देशानुसार वर्तमान समय की आवश्‍यकतानुसार बीट प्रणाली को सक्रियता से कार्य करनें हेतु निर्देशित किया गया , साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को आगामी त्‍यौहारों शिवरात्री, भगौरिया हाट एवं हौली जैसे महत्‍वपूर्ण त्‍यौहार शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न कराये जानें के उदेदश्‍य जिले के असामाजिक तत्‍वों पर सूक्ष्‍मता से निगरानी रखकर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जानें के निर्देश दिये गये , इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को वर्ष 2024 में सम्‍पन्‍न लोकसभा चुनाव एवं अन्‍य त्‍यौहारों पर उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों की भी सराहना कर , उन्हें इसी तरह ओर अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top