• Home
  • जोबट
  • आलीराजपुर – सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से जोबट विधानसभा मे 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण ।

आलीराजपुर – सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से जोबट विधानसभा मे 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान द्वारा विभिन्न ग्रामों एवं फलियों में विद्युत डीपी का लोकार्पण किया गया। इन विद्युत डीपी के प्रारंभ होने से ग्रामीण परिवारों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा तथा कृषि, घरेलू एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा होगी , सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कुल 10 विद्युत डीपी का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 1 करोड़ 19 लाख रुपए है। इनमें चामरबेगड़ा पटेल फलिया में 15 लाख, सिंधी में 13 लाख, देहदला उनलीखोदरी में 17 लाख, कोसदुना पटेल फलिया में 14 लाख, जाली पुजारा फलिया में 9 लाख, जाली पीपल फलिया में 8 लाख, जाली तड़वी फलिया में 11 लाख, छोहरी माल फलिया में 11 लाख, छोहरी तड़वी फलिया में 12 लाख तथा बड़ा गुड़ा तड़वी फलिया में 9 लाख रुपए की लागत से विद्युत डीपी स्थापित की गई हैं ।

फोटो 2

इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत डीपी के लोकार्पण से दूरस्थ फलियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या दूर होगी और लोगों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में और अधिक सुविधा मिलेगी । ग्रामीणों ने विद्युत डीपी की सौगात मिलने पर सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से विद्युत व्यवस्था को लेकर आ रही परेशानियों के समाधान में यह महत्वपूर्ण कदम है , कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत, जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई, खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मदन लड्डा, सुरपाल अजनार, मंडल महामंत्री लल्ला पारिख, ललित राठौड़, कमरू अजनार सहित संबंधित ग्राम के सरपंच पंच एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – जोबट मे व्यापारी की दुकान से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा , गेंग को किया गिरफ्तार , 19 लाख रूपए नगदी एवं बलेनो कार जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त…

ByByनयन टवली Jun 22, 2026

जोबट – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर बता दिए नियम , टाइम लिमिट भी तय , उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जोबट – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीतू माथुर द्वारा जारी ध्वनि…

ByByनयन टवली May 23, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top