• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण , स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई और स्वच्छता पर दिया जोर ।

आलीराजपुर – जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण , स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई और स्वच्छता पर दिया जोर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बेटवासा स्थित मॉडर्न स्कूल, कोसदुना आंगनवाड़ी केंद्र , कनवाड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान सहित सहकारी साख संस्था एवं पशु औषधि केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया , बेटवासा स्थित मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने तथा अपने लक्ष्य के अनुरूप विषयों पर विशेष ध्यान देकर मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत जरूरी है। साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया , कलेक्टर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित प्राचार्य को शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने तथा आवश्यक प्रविष्टियों को संबंधित दस्तावेजों में नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पंजी, लेखा शाखा एवं स्थापना शाखा का भी निरीक्षण किया , आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद कर पोषण का दिया संदेश कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कोसदुना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्हें कविता सुनाई तथा खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया , उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि पोषण माह के अंतर्गत बच्चों की माताओं को पोषणयुक्त विभिन्न व्यंजनों एवं संतुलित आहार की जानकारी दी जाए, ताकि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र के साथ-साथ घर पर भी पौष्टिक एवं पोषणयुक्त आहार मिल सके। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।

फोटो 2

उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण कलेक्टर ने कनवाड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विक्रेता को हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न, विशेष रूप से अच्छी गुणवत्ता के चावल का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ताहीन खाद्यान्न का वितरण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए तथा यदि कोई सामग्री गुणवत्ताहीन पाई जाती है तो उसे वापस कर गुणवत्तायुक्त सामग्री का ही वितरण सुनिश्चित किया जाए , इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सहकारी साख संस्था एवं पशु औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों एवं सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अचानक पहुँचे एल्गिन अस्पताल , व्यवस्थाओ का लिया जायजा , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय लेडी…

ByByनयन टवली Sep 10, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top