• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – मिशन D3 नियंत्रण में बने नियमों में एकरूपता को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न , 5 मार्च को जिला स्तरीय पटेल तड़वी सरपंच चौकीदार सम्मेलन ।

अलीराजपुर – मिशन D3 नियंत्रण में बने नियमों में एकरूपता को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न , 5 मार्च को जिला स्तरीय पटेल तड़वी सरपंच चौकीदार सम्मेलन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – मिशन D3 यानी दहेज दारू और DJ नियंत्रण हेतु जिलेभर में सामाजिक कार्यकर्ताओ , समाज के जागरूक जिम्मेदार पटेल सरपंच तड़वी जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है, जगह जगह बैठके हो रही है और समाजहित में कई कड़े निर्णय लिए गए जिसमे मुख्य रूपसे विदेशी शराब का पूर्णतः शादी ब्याह नुक्ता गाता इंद पाटला आदि सामाजिक आयोजन में प्रतिबन्ध करने पर सहमति बन रही तो DJ.प्रतिबंधित करने पर भी संयुक्त ग्राम सभा के प्रस्ताव पारित किये गए , जिले में अलग अलग क्षेत्र का अलग अलग देजा झगड़ा भांजना गुना लड़की-लड़के के भाग जाने पर होने से काफी समस्या होती थी ईस वजहसे दोनो पक्षो में अक्सर विवाद और झगड़े की नौबत आजाती थी उसे पिछले 3 माह से जारी बैठकों में तय कर क्षेत्रीय स्तर पर लागू करवाने में समाज के पटेल सरपंच तड़वी और सामाजिक कार्यकर्ता सफल रहे , उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम का जिलेभर में एकरूपता वाला नियम बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी को कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिलेभर के D3 नियंत्रण समिति के संरक्षक,सदस्य और पटेल तड़वी सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे , दिनभर करीबन 1 बजे से शुरू हुई बैठक 4.30 बजे तक गहमा गहमी से चलती रही काफी गहन विचार मंथन और सलाह सुझाव के बाद सारे निर्णय पर एकरूपता लाने में सहमति बनी,किन्तु लड़का लड़की भाग जाने पर जो गुनाह लिया जाता है उस पर क्षेत्रीय स्तर पर बने नियमो को ही यथावत रखने और काम करने पर सहमति बनी उसे जिला स्तरीय पर कैसे एक किया जाये उस पर अंतिम निर्णय अभी कमिटी के पास सुरक्षित है जिसे 5 मार्च को जिला स्तरीय सम्मेलन में सार्वजनिक किया जायेगा , ज्ञात रहे की मिशन D3 को 17 नवम्बर से जिला मुख्यालय पर पोस्टर लांच कर क्षेत्रीय स्तर की समितिया बनाकर ग्राम, क्षेत्र, थाना क्षेत्र की बैठक करने के लिए और गांव गांव से निर्णय लेकर सहमति लेने से शुरू हुआ ये मिशन विभिन्न चरणों में आगे बढ़ता हुआ अब अंतिम चरण यानी जिला स्तरीय पटेल सरपंच तड़वी चौकीदार जनप्रतिनिधियों और जागरूक युवा अधिकारी कर्मचारियों के सम्मेलन के रूप में होगा और अंतिम निर्णय यहां से प्रकाशित सार्वजनिक कर पुरे जिले में उसे एकरूपता के साथ लागू किया जा सकेगा , इसमें आवश्यक सुझाव 28 फरवरी तक लिए जा सकेंगे

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top