• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – विधायक विक्रांत भूरिया ने किया बोरी क्षेत्र का दौरा , आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार को दी आर्थिक साहयता , रोड मे पाई अनियमितता तो जताई नाराजगी ।

झाबुआ – विधायक विक्रांत भूरिया ने किया बोरी क्षेत्र का दौरा , आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार को दी आर्थिक साहयता , रोड मे पाई अनियमितता तो जताई नाराजगी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
सुनिए क्या कहा विधायक भूरिया ने

झाबुआ – विधायक विक्रांत भूरिया द्वारा बोरी क्षेत्र के बड़ी सूड़ी में आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की , जिसमें पीड़ित परिवार का अनाज और कीमती सामान जल कर खाक हो गया था विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की व हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया एवं 80,000 सहायता राशि का चेक प्रदान किया विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया जी ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसानी से अवगत कराया एवं शासन से तत्काल मुआवजा राशि दिलवाने के निर्देश दिए उसके बाद विधायक द्वारा बोरी मे बन रहे नवीन रोड का भी निरिक्षण किया तो वहा कई अनियमितता पाई गईं जिसको लेकर उन्होंने सीधे कलेक्टर से बात करते हुए नाराजगी जाहिर की एवं ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्यवाही करने को कहा ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top