• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शुक्रवार को मेघनगर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर आंगनवाड़ी, स्कूल एवं ग्राम पंचायत फतेहपुरा एवं आमलीपठार का निरीक्षण किया , भ्रमण में ग्राम फतेहपुरा में आंगनवाड़ी और स्कूल को एक ही भवन में संचालित होते है। आंगनवाड़ी में महिलाओं का बीपी चेक किया। पोषण आहार कैसे बनाकर खाने के बारे में पूछा। कलेक्टर ने स्कूल के बच्चों से पूछा गया कि स्कूल आना अच्छा लगता है कि घर। शिक्षक सोनू भाबर से समस्या पूछे जाने पर बताया कि विद्युत व्यवस्था, भवन, पंखे, पानी आदि की समस्या बताई ।

फोटो 2

कलेक्टर ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूल के सामने नाली बनवाने एवं स्कूल में हेंड पम्प सुधारने के निर्देश दिए , मेघनगर विकासखंड के ग्रामों का भ्रमण कर कृषकों के खेतों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग के अमले को निर्देशित किया कि खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जाए । जहां धान की फसल लगानी हो वहीं धान की ही फसल लगाई जाए। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि केमिकल कि वजह से पीने का पानी नहीं है। सांस लेने में तकलीफ, बीमारी हो रही है , कलेक्टर ने आमलीपठार स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को एफएमएल की बुक से पढ़वाया एवं स्कूल की समस्याओं के बारे में पूछा। शिक्षक ने किचन, शौचालय, पानी एवं विद्युत नहीं होने की समस्या बताई। कलेक्टर ने कहा कि दो बोरवेल लगवाए जाए , इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – किसानों के खेतो मे पहुंची एसडीएम रितिका पाटीदार , चर्चा कर फसलों की ली जानकारी , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पिछले कई समय से पेटलावद क्षेत्र इसी प्रशासनिक कुशलता…

ByByनयन टवली Aug 29, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top