• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना का अधिकारीयों को निर्देश , 3 माह ( जून , जुलाई , अगस्त ) का एक मुश्त राशन किया जाए वितरण ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना का अधिकारीयों को निर्देश , 3 माह ( जून , जुलाई , अगस्त ) का एक मुश्त राशन किया जाए वितरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर नेहा मीना द्वारा वितरण व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाला खाद्यान्न पात्र परिवारों को 03 माह की एकमुश्त राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा , आगामी मानसून में राशन सामग्री के परिवहन , भंडारण एवं वितरण में आने वाली समस्याओं के निराकरण एवं पात्र परिवारों को समय-सीमा में राशन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु माह जून, जुलाई एवं अगस्त, 2025 का एकमुश्त राशन का वितरण माह जून , 2025 से किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके संबंध में उचित मूल्य दुकानों पर 03 माह के एकमुश्त राशन वितरण की सूचना हेतु दुकानों पर फ्लेक्स/बैनर लगाए जाएं। जन प्रतिनिधियों को 3 माह के एकमुश्त राशन वितरण व्यवस्था से अवगत कराया जा रहा है। एकमुश्त राशन वितरण व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। तीन माह के एकमुश्त राशन प्रदाय एवं वितरण की सघन मॉनीटरिंग कर माह जून, 2025 में राशन वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। पात्र परिवारों को पीओएस मशीन पर तीन बार बायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत राशन का वितरण होगा। तीन माह की पात्रता अन्त्योदय परिवारों को खाद्यान्न 105 किग्रा. प्रति परिवार निःशुल्क, नमक 03 किग्रा. प्रति परिवार 03 रूपये में तथा 03 किग्रा . शक्कर प्रति परिवार 60 रूपये में प्रदाय की जाएगी। प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों खाद्यान्न 15 प्रति सदस्य निःशुल्क तथा नमक 03 किग्रा. 03 रूपये में प्रदाय किया जाएगा। परिवार के शेष सदस्यों की ई-केवायसी अनिवार्यता कराई जाये। प्रत्येक परिवार के मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से प्रेषित सूचना से वितरित राशन सामग्री का मिलान उपभोक्ता करें। राशन सामग्री प्राप्त करते समय पीओएस मशीन से पावती अवश्य प्राप्त करें ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top