• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – मेघनगर एसडीएम रीतिका पाटीदार द्वारा शासकीय उ. मा. वि. नौगांवा में मातृधरा अभियान अन्तर्गत पौधारोपण किया गया ।

झाबुआ – मेघनगर एसडीएम रीतिका पाटीदार द्वारा शासकीय उ. मा. वि. नौगांवा में मातृधरा अभियान अन्तर्गत पौधारोपण किया गया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मातृधरा अभियान अन्तर्गत जिला प्रशासन झाबुआ की पहल पर शा. उ. मा. वि. नौगांवा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मेघनगर सुश्री प्रज्ञा साहू की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया , विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं ने मातृधरा अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण कर उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी ली ,  विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा प्रकृति का संरक्षण करने के लिये प्रेरित कर केरियर मार्गदर्शन प्रदान कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मेघनगर सुश्री प्रज्ञा साहू ने विद्यार्थियों से अपने गाँव खेत की मेढ़ व रिक्त भूमि पर अधिक से अधिक पौधा रोपण कर मातृधरा अभियान में जिला प्रशासन के साथ सहभागी होने की तथा लगाये पौधों को बड़ा करने की अपील की , कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य मनीष पालीवाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया गया , इन्हीं अधिकारियों ने वन कन्या आश्रम नौगांवा में भी नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं के साथ पौधारोपण किया , कार्यक्रम का संचालन खेमराज जायसवाल द्वारा किया गया और इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टाफ व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top