• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – अर्हम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग , पेटलावद में “हरियाली दिवस” मनाया गया ।

झाबुआ – अर्हम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग , पेटलावद में “हरियाली दिवस” मनाया गया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – अर्हम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पेटलावद में दिनांक 24 जुलाई 2025 को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “मातृ धरा अभियान – नारी शक्ति से प्रकृति की शक्ति” के अंतर्गत हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस अवसर पर संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग तथा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , प्रतियोगिताओं के पश्चात परिसर में पौधारोपण किया गया , जिसमें विद्यार्थियों, स्टाफ, प्राचार्य एवं संस्था संचालक ने मिलकर छायादार , औषधीय एवं फूलदार पौधों का रोपण किया , कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका पड़ियार द्वारा किया गया , इस अवसर पर संचालक डॉ अल्पित गांधी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक विद्यार्थी को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए , कार्यक्रम में संचालिका श्रीमती अलका गांधी एवं स्टाफ राहुल, मोनिका, दिव्या, पूनम, योगिता, नम्रता, सत्यवती, पपीता एवं  विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top