• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता / स्वतंत्रता का उत्सव , स्वच्छता के संग ” अभियान का किया शुभारंभ ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता / स्वतंत्रता का उत्सव , स्वच्छता के संग ” अभियान का किया शुभारंभ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा किया गया। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है , अभियान के तहत आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में तिरंगा की स्टॉल लगाई गई। कलेक्टर नेहा मीना सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉल से तिरंगा क्रय कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की , इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट करता है, बल्कि स्वच्छ भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं , अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे , जिनमें तिरंगा रैली , स्वच्छता अभियान , जनजागरूकता गतिविधियाँ , और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े आयोजन शामिल हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने आदेश किया जारी , गोवंश वध करने वाले दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिले में कानून-व्यवस्था एवं लोक-शांति बनाए रखने के उद्देश्य…

ByByनयन टवली Jun 24, 2026

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top