• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ गणेश विसर्जल स्थल का निरीक्षण किया , दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ गणेश विसर्जल स्थल का निरीक्षण किया , दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा गणेश विसर्जन के पूर्व दिन शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ गणेश विसर्जल स्थल किशनपुरी में अनास नदी का निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा 6 सितंबर को गणेश जी विसर्जन के अवसर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं , विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और जन सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ।

क्रेन और जेसीबी की व्यवस्थाएं :- जिला प्रशासन द्वारा गणेशजी विसर्जन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सुविधा की दृष्टि से बड़े विसर्जन स्थलों पर क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है जिससे कि मूर्तियों का सुरक्षित विसर्जन किया जा सके।

उचित प्रकाश और बिजली बैकअप :- विसर्जन स्थलों पर उचित प्रकाश और बिजली बैकअप की व्यवस्था की जार ही है जिससे कि रात में भी प्रतिमा विसर्जन का कर्य सुचारु रूप से हो सके ।

बेरीकेटिंग्स :- जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को विसर्जन स्थल पर जल निकाय के पास जाने से रोकने के लिए बैरियर लगाए जा रहे है जिससे कि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

गोताखोर और होमगार्ड टीम :- जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थलों पर गोताखोर और होमगार्ड टीम को तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा प्रबंधन की कार्रवाई की जा सके ।

चिकित्सा दल और एंबुलेंस :- बड़े विसर्जन स्थलों पर चिकित्सा दल और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है जिससे कि किसी  भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में तुरंत उपचार सहायता प्रदान की जा सके ।

कलेक्टर नेहा मीना ने जिले के सभी गणेश जी विसर्जन स्थलों पर उक्त आवश्यक व्यवस्थाएं एवं प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं , सभी कार्य पालिक मजिस्ट्रेट , सीएमओ , नगरपालिका टीम , सीईओ जनपद और उनकी टीम, एमपीईबी , पीडब्ल्यूडी , होमगार्ड, सीएमएचओ व टीम फील्ड में तैनात रहेंगे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top