• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – दहेज , दारू , डीजे बंद के अभियान को लेकर  झाबुआ मंडल के गावों के तड़वी एवम् गांव के प्रभावी व्यक्तियों की बैठक हुई संपन्न ।

झाबुआ – दहेज , दारू , डीजे बंद के अभियान को लेकर  झाबुआ मंडल के गावों के तड़वी एवम् गांव के प्रभावी व्यक्तियों की बैठक हुई संपन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – आज झाबुआ में। दहेज ,दारू ,डीजे बंद के अभियान को लगातार चलाने के लिए झाबुआ मंडल के तड़वियो , ओर गांव के प्रमुख लोगों की बैठक झाबुआ में संपन्न हुई , यह जानकारी देते हुए ,  समाज सुधारक उदय बिलवाल  ने बताया , की हमारे आदिवासी समाज में दहेज ,दारू ,डीजे बंद का अभियान लगातार चलता रहेगा , गत वर्ष पूरे आदिवासी समाज के सहयोग ओर प्रशासन के सहयोग से हर गांव हर सेक्टर में समाज सुधार की बैठक आयोजित की गई थी ,  जिसके फल स्वरूप समाज में सुधार के बहुत परिवर्तन हुए है , गत वर्ष समाज सुधार के कार्य से डीजे दारू बंद होने से आदिवासी युवाओं की दुर्घटनाओं के आंकड़ों में भी कमी आई है , एवम् दहेज कम करने एवम शराब बंद करने से आदिवासियों में कर्जे में भी कमी आई है , आज समाज भी खुद भी आगे लगा है , और समाज सुधार की बैठकों में बढ़ चढ़ भाग ले रहा है ।

फोटो 2

जिस दिन दहेज, दारू, डीजे पर पूर्ण ररुप से अंकुश लग जायेगा , तब आदिवासी समाज के पलायन के आंकड़ों में अंतर आएगा , उदय बिलवाल ने बताया की आगमी समय में युवाओं की बैठक का भी आयोजन किया जाएगा , क्योंकि जब समाज को सुधारना हो तो युवाओं को भी आगे आना पड़ेगा , समाज सुधारक बहादुर हटीला ने बताया की प्रत्येक गांव में समाज सुधार की समितियां बनाई जाएगी ,  जिसमें गांव के तड़वी सरपंच , कोटवार , और प्रभावी व्यक्तियों को सम्मलित कर लगभग 20 सदस्यों की समिति का गठन किया जाएगा , गांव में होने वाली शादियों के निर्णय गठित समितियों की निगरानी में लिए जायेगे , प्रत्येक गांव में हर निर्णय गठित समिति द्वारा लिया जाएगा , हर गांव में समितियां बनाने के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए! गांव की समितियां बनने के बाद मंडल स्तर, विकास खंड स्तर, ओर जिला स्तर पर समितियों का गठन भी किया जायेगा! एवम हमारे आदिवासी समाज की प्राचीन परम्पराओं रीति रिवाजों को बनाए रखने के लिए आगमी समय में सम्मलेन भी आयोजित किए जाएंगे , समाज सेवक सुरभान गुड़िया ने बताया की हमारे समाज के सुधार के लिए हर व्यक्ति को आगे आना पड़ेगा , एवम् हमारे गांव तड़वी के साथ साथ हार व्यक्ति को कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा , क्योंकि जब समाज सुधार की बात आती है तो पूरे समाज को एक होकर आगे बढ़ना पड़ेगा! जिस दिन हमारा समाज एक पक्ति में हो जायेगा हमारे समाज की हार समस्या जा हल होगा , बैठक में देवराज शांतिलाल बिलवाल सूरभान गुड़िया , रमेश भाभर, शरमा भुरिया , कालमसिंग सिंगाड़ , कमल डामोर , दिनेश भुरिया , गुलाब भुरिया , कमलेश डामोर , रेसिंग डामोर , दीपक भुरिया , सुरेश भुरिया , नरवेसिंह भुरिया मुख्य रुप से उपस्थित थे , बैठक का संचालन शरमा भुरिया ने एवम् आभार कमल डामोर ने माना ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top