• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने थांदला मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का किया अनावरण एवं कुल 8.54 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

झाबुआ – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने थांदला मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का किया अनावरण एवं कुल 8.54 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार देर शाम झाबुआ जिले के थांदला पहुंचे। उन्होंने यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया और अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना के तहत कुल 8.54 करोड़ रुपए के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया , यह अनावरण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मां पद्मावती नदी के तट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में किया गया , नगर परिषद में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत कुल 346.32 लाख रुपए के 4 प्रोजेक्ट्स एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना अंतर्गत कुल 486 रुपए के 2 प्रोजेक्ट का भूमिपूजन हुआ।  इनमें पद्मावती नदी की सफाई के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने 405 लाख रुपए और फ्लोटिंग इनटेक वेल, टैंक और पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए 3.14 करोड़ रुपए शामिल हैं , अन्य कार्यों में वाटर बॉडी रिज्युविनेशन के लिए 32.32 लाख रुपए और वॉशरूम स्थापना कार्य के लिए 81 लाख रुपए की लागत शामिल है , इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया , जनप्रतिनिधि , नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top