• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक  “ परख ” ऐप का ओरियंटेशन संपन्न , अधीक्षकों की दो वेतनवृद्धि रोकने के सख्त निर्देश जारी ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक  “ परख ” ऐप का ओरियंटेशन संपन्न , अधीक्षकों की दो वेतनवृद्धि रोकने के सख्त निर्देश जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जनजातीय कार्य विभाग , मध्यप्रदेश शासन द्वारा हॉस्टल, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण हेतु विकसित “परख” मोबाइल एप का ओरियंटेशन आज कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित किया गया , कलेक्टर ने कहा कि “परख” मोबाइल एप से निरीक्षण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और प्रभावी होगी , एप के माध्यम से भवन , सुविधाएं , भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सहित 30 से अधिक बिंदुओं का परीक्षण आसानी से किया जा सकेगा , इसमें भौगोलिक टैगिंग, फोटो अपलोड और अंकन प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे गुणवत्ता के साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी , बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन ने एप के प्रयोग, लॉगइन प्रक्रिया, आईडी-पासवर्ड निर्माण और निरीक्षण फीडबैक की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया , यह भी उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के साथ-साथ परख ऐप के माध्यम से विभागीय कार्यालयों , छात्रावासों और विद्यालयों की परिसंपत्तियों का प्रबंधन भी सरल हो जाएगा , इससे परिसंपत्तियों के रखरखाव, उपयोग और स्थानांतरण की ट्रैकिंग , डेटा की शुद्धता तथा कार्य प्रबंधन व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी , रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग , कार्य वितरण और प्राथमिकता निर्धारण भी इसी ऐप से संभव होगा , बैठक में विभिन्न एसडीएम द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षणों के दौरान पाई गई अनियमितताओं की जानकारी दी गई , कलेक्टर ने अनियमितता पाए जाने वाले छात्रावास अधीक्षकों की दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीणा , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ  भास्कर गाचले , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला श्री महेश मण्डलोई , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार एवं समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top