• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत झाबुआ विधानसभा सम्मेलन संपन्न , सांसद अनीता चौहान ने स्वदेशी सामान खरीदने का किया आव्हान ।

झाबुआ – आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत झाबुआ विधानसभा सम्मेलन संपन्न , सांसद अनीता चौहान ने स्वदेशी सामान खरीदने का किया आव्हान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत झाबुआ  विधानसभा सम्मेलन का आयोजन सोमवार को दोपहर में आयोजित हुआ , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिता नागर सिंह चौहान एवं जिले के भाजपा प्रभारी हरिनारायण यादव मौजूद रहे , सांसद चौहान ने कहा कि हमें स्वदेशी अपनाना है विदेशी का बहिष्कार करना है , सभी से आव्हान किया कि शुरुआत हमें ही करनी है , सभी स्थानीय उत्पादों को ही खरीदे , एक दूसरे को देखकर भी हम कुछ न कुछ सीखते है , व्यापारियोंसें कहा कि आने वाले समय में केवल हमारे देश की ही बनी हुई चीजें ही रखे ।

फोटो

स्वदेशी अपनाने के लिए स्वदेशी को बढ़वा देने वाले स्लोगन लिखे , इसके साथ ही बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता के बारे में बताया कि दीपावली के बाद इसे शुरू करेंगे , यादव ने पीएम मोदी के संकल्प को लेकर दोहराया कि स्वदेशी मुद्दे पर हर घर स्वदेशी ,हर घर स्वदेशी को लेकर जाए , देश की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित अमेरिका सहित अन्य देशों ने हमारे ऊपर शिंकजा कसने के लिए टैरिफ लगाए , लेकिन हमारे पीएम विचलित नहीं हुए बल्कि उन्होंने डट कर इन सभी का समाना किया , गांधी जी के उदाहरण के साथ कहा कि उस समय जो स्वदेशी का आंदोलन चलाया उसी के कारण अंग्रेजों को भागना पड़ा  , आज हमें भी जनजागरण करना है हमारा यह सम्मेलन इसी लिए आयोजित किया है ताकि हमारे कार्यकर्ता यह जाने ओर जन जागरण कर सभी दूर यह संदेश फैलाए , दौलत भावसार ने इस अवसर पर चुटकी भी ली हमारे ही लोग दिन में भाजपा और रात में विरोधियों से मिलते है , यह लोग अपनी ही सत्यानाश ही नहीं करते बल्कि ये लोग संगठन का भी सत्यानाश करते है , ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है , सम्मेलन को पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर  ,पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश दुबे, ओम  शर्मा ने संबोधित किया ,  इस मौके पर महामंत्री विजय चौहान, गौरव खंडेलवाल,राजेश वसुनिया , नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार , जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया , मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे , भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ भी दिलाई गई , संचालन सत्येंद्र यादव ने किया ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top