• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना एवं एसपी शिवदयाल सिंह ने , पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना एवं एसपी शिवदयाल सिंह ने , पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में पुलिस लाईन झाबुआ स्थित परेड ग्राउंड में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया , इस अवसर पर आयोजित परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा ली गई , तत्पश्चात दिनांक 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के मध्य देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त 191 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का वाचन किया गया, जिनमें मध्यप्रदेश राज्य के 11 वीर पुलिसकर्मी भी सम्मिलित हैं , कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी , गणमान्य नागरिक , पत्रकारगण , विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे , सभी उपस्थितजनों द्वारा पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई , कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को शहीद दिवस के महत्व , पुलिस बल की भूमिका एवं उनके बलिदान के प्रति जागरूक किया गया, जिससे उनमें देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार हो ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top