• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन , केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया , कलेक्टर नेहा मीना सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित ।

झाबुआ – भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन , केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया , कलेक्टर नेहा मीना सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन दिलीप क्लब झाबुआ में किया गया , मुख्य अतिथियों के आगमन पर बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री द्वारा मां सरस्वती एवं बिरसा मुंडा व टांट्या मामा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई , कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई , कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री जी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस का नाम दिया गया है। सदियों से हमने देखा है कि हमारे जनजातीय समाज के बहुत से ऐसे नायक रहे है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया है देश को आजाद करवाने में समाज को आगे बढ़ाने में ऐसे क्रांतिकारी को शासन ने सम्मान दिया। ऐसे जननायकों को आने वाली पीढ़ी जाने इसलिए 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई , यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है , कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हमारे देश का जो युवा है वह जननायकों के संघर्ष व भगवान बिरसा मुंडा की जो गौरवशाली इतिहास रहा है उनका जो संघर्ष रहा उसे जाने और उसे आत्मसात करे , सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी ।

फोटो 2

मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा :- कैबिनेट मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों जिनमें जनजातीय कार्य विभाग , आयुष विभाग , उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग , कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा , विद्यार्थियों द्वारा स्वयं बिरसा मुंडा, टांट्या मामा, भीमा नायक, झलकारी देवी व वासवी किड़ो का रूप धारण कर कला की प्रस्तुति दी गई , मुख्य अतिथियों द्वारा कलाकारों को पुष्प माला से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार उपस्थित रही , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया ।

फोटो 3

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया :- कार्यक्रम में राज्य स्तर पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की जिला स्तरीय प्राविण्य सूची के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पाँच मेधावी विद्यार्थियों को प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये की राशि से पुरुस्कृत किया गया , जिनमें कक्षा 10वीं के प्रवीण मुनिया एवं कु. वर्षा डिंडोर तथा 12वीं के धर्मेश मेडा, बंटी भूरिया एवं कु. रवीना भूरिया को पुरुस्कृत किया गया , शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ की दो छात्राओं को क्रिकेट एवं तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। 69वीं शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कक्षा 10वीं की छात्रा कु. आरुषी हिरोन भूरिया एवं 69वीं शालेय राज्य स्तरीय 17 वर्ष (जूनियर) क्रिकेट (बालिका) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कु. प्रीति बलवंत मेडा को चयनित होने पर सम्मानित किया गया , कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा आभार व्यक्त किया गया , इस दौरान जन प्रतिनिधिगण , पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी , छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top