• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – ब्रेजा कार की टक्कर से , स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार ने बताया घटनाक्रम ।

झाबुआ – ब्रेजा कार की टक्कर से , स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार ने बताया घटनाक्रम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
सुनिए भाजपा नेता बिट्टू सिंगार ने क्या कहा…..

झाबुआ – कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत मेघनगर रोड पर स्थित ग्राम मिंडल में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई , तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक ब्रेजा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी , जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा बुधवार की रात्रि करीब 10:38 बजे मेघनगर रोड पर ग्राम मिंडल में पंचायत भवन के पास हुआ , इस हादसे के बाद हुए घटनाक्रम से परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है , जानकारी के अनुसार रात्रि में ढाबे से लौट रहे दो युवकों को ब्रेजा कार (क्र. MP09WC6428) था , हादसे में रुद्र पिता दिपसिंह मेडा (उम्र 18 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि नयन पिता शंकर परमार (उम्र 15 साल), दोनों निवासी राती तलाई, ने उपचार के दौरान दम तोड़ा , भाजपा नेता बिट्टू सिंगार ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली वो भी तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे वहां पर परिजनों ने बताया कि  रुद्र अकेला मिला था जिसे लेकर हम हॉस्पिटल पहुंचे , इसकी मृत्यु स्पॉट पर ही गई थी , बाद में  दोस्तों ने बताया था कि इसके साथ नयन भी था , वापस परिचित तलाशने पहुंचे , जब नयन के मोबाइल पर रिंग की गई तो वह पास ही खड़े ट्राले बजने पर तलाश की तो वह मिला , बाद में उसे भी हॉस्पिटल ले जाया गया जहा उसने भी दम तोड़ दिया , दुर्घटना के बाद दोनों अलग अलग कैसे हो गए , तथा नयन को गंभीरावस्था ट्राले में कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है , फरियादी दिपसिंह कालुसिंह मेडा की रिपोर्ट के पर  कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है , पुलिस ने ब्रेजा कार चालक क गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top