• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता मे , नगरीय निकायों की विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता मे , नगरीय निकायों की विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर  नेहा मीना की अध्यक्षता में जिले की नगरीय निकायों की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई , बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 एवं 2.0 , अमृत 2.0 , वॉटर बॉडी रिज्यूमिनेशन, वॉटर सप्लाई, पार्क व ग्रीन स्पेस विकास, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, पीएम स्वनिधि , सीएम हेल्पलाइन, पट्टाधृति एवं भूमि आवंटन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई ,  बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के अंतर्गत जिले में स्वीकृत 3899 आवासों में से 3507 आवास पूर्ण हो चुके हैं , जबकि 392 आवास अपूर्ण हैं। नगर परिषद राणापुर की प्रगति 83.40 प्रतिशत तथा नगर परिषद मेघनगर की प्रगति 88.92 प्रतिशत है , दोनों निकायों को अगले 15 दिनों में प्रगति को 90 प्रतिशत तक पहुंचाने और सभी निकायों को 31 दिसम्बर 2025 तक योजना को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए , प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जिले से कुल 1202 आवेदन वेब पोर्टल पर भेजे गए हैं, जिनमें से 236 आवेदन सत्यापित हो चुके हैं जबकि 853 आवेदन लंबित हैं , कलेक्टर ने लंबित सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों की पट्टाधारिता की जांच नियमानुसार करने के निर्देश दिए , अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वॉटर बॉडी रिज्यूमिनेशन कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि नगर पालिका झाबुआ ने कार्य पूर्ण कर लिया है, जबकि पेटलावद में ठेकेदार द्वारा कार्य प्रगतिहीन है, जिसका एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश दिए गए , नगर परिषद थांदला ने 5 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई , पार्क एवं ग्रीन स्पेस विकास कार्यों में झाबुआ अर्बन सेक्टर पार्क में बेहतर सौंदर्यीकरण तथा पेवर ब्लॉक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए गए , कलेक्टर ने प्राकृतिक क्षेत्र में पार्कों के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी निकायों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की बात कही गई , पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत आवेदनों के विशेष प्रक्रम कम से 31 दिसम्बर, 2025 प्रथम चरण लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत सत्यापन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया , नगर परिषद थांदला तथा नगर परिषद राणापुर निकाय द्वारा प्रथम , द्वितीय चरण तथा तृतीय चरण कम होने पर हितग्राहियों के आवेदनों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर स्वीकृत एवं वितरण हेतु निर्देशित किया गया है , प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं , बैठक में गीता भवन की स्थापना हेतु नगर पालिका क्षेत्र में भूमि का चिन्हांकन के सम्बंध में समीक्षा की गयी , सीएम हेल्पलाइन की स्थिति की समीक्षा में 100 दिवस अंतर्गत लंबित 27 शिकायतों का 20 दिसम्बर 2025 से पूर्व संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने और सभी निकायों को 85 प्रतिशत ग्रेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए , कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को पट्टाधृति सर्वे कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को आवास योजना में सम्मिलित करने तथा एसटीपी निर्माण हेतु पृथक आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता , पारदर्शिता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top