• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई , 1 जनवरी से चयनित नगरीय क्षेत्र में हेलमेट अनिवार्य करने का निर्णय ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई , 1 जनवरी से चयनित नगरीय क्षेत्र में हेलमेट अनिवार्य करने का निर्णय ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया , बैठक में जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की गाइडलाइन अनुसार ब्लैक स्पॉट , सड़क दुर्घटनाओं , चालानी कार्यवाहियों एवं हिट एंड रन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई , बैठक में अवगत कराया गया कि मंत्रालय के मानकों के अनुसार विगत तीन वर्षों की दुर्घटना जानकारी के आधार पर वर्ष 2025 में ग्राम बोरवा गट्टू घाटी (कुशलगढ़ मार्ग) एवं छापरी फाटा थाना कालीदेवी को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है , जनवरी से जून 2025 के बीच हुई दुर्घटनाओं के स्थानों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही एवं नए ब्लैक स्पॉट की पहचान पर भी चर्चा की गई , बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में अब तक 1003 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 214 व्यक्तियों की मृत्यु हुई एवं 1289 घायल हुए है ,  इनमें से 620 दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से संबंधित रहीं तथा कुल 23462 चालानी कार्यवाहियां की गईं , हेलमेट न पहनने के कारण हुई मौतों के परिप्रेक्ष्य में हेलमेट जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समिति के द्वारा 1 जनवरी 2026 से झाबुआ शहर के साथ एक अन्य नगरीय क्षेत्र का चुनाव कर हेलमेट अनिवार्य किये जाने का निर्णय लिया गया , चालानी कार्यवाहियों में परिवहन विभाग द्वारा 4770 चालान एवं 38 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गयी। हिट एवं रन प्रकरणों के संबंध में वर्ष 2025 के 13 प्रकरणों की समीक्षा की गयी। नई योजना के अनुसार हिट एंड रन में मृत्यु पर ₹2,00,000 तथा घायल होने पर ₹50,000 मुआवजा का प्रावधान है , बैठक में राहवीर योजना के अंतर्गत 2 प्रकरणों की समीक्षा भी की गई , साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न चौराहों एवं सड़कों की मरम्मत, रंबल स्ट्रिप्स एवं साइनबोर्ड लगाने के प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई , कलेक्टर नेहा मीना ने आगामी बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य सुधारात्मक कार्यवाहियों के चिन्हांकन के निर्देश दिए , ताकि चिन्हित बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक मित्र के रूप में जोड़ते हुए यातायात जागरूकता के प्रयासों को सशक्त करने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए , साथ ही सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु उपयुक्त स्थानों के चिन्हांकन के निर्देश प्रदान किए , पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हांकन के लिए अन्य स्थानों का चयन किया जाए , उन्होंने कहा कि चालानी कार्यवाही मुख्य सड़कों पर प्राथमिकता के साथ की जाए तथा नववर्ष के दौरान दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के लिए चालानी कार्यवाही को और अधिक सख्त एवं प्रभावी बनाया जाए ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top