• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – मेले मे लगा झूला गिरा , 15 छात्र / छात्राए घायल , कलेक्टर नेहा मीना जिला अस्पताल पहुंचीं , घायल बच्चों का हाल जाना , हादसे की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच दल गठित ।

झाबुआ – मेले मे लगा झूला गिरा , 15 छात्र / छात्राए घायल , कलेक्टर नेहा मीना जिला अस्पताल पहुंचीं , घायल बच्चों का हाल जाना , हादसे की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच दल गठित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – नगर में आयोजित मेले के दौरान हुए एक अनपेक्षित हादसे में बच्चों के घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर नेहा मीना ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल बच्चों का हाल-चाल जाना , कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बच्चों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया , कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी घायलों को समुचित एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं , उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल को व्यक्तिगत रूप से उपचार की निगरानी करने एवं आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

हादसे की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच दल गठित :- हादसे की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने तत्काल एक मजिस्ट्रियल जांच जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं , जांच दल में अपर कलेक्टर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग , कार्यपालन यंत्री म.प्र विद्युत मण्डल एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को शामिल किया गया है। यह दल घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा , कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हादसे में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा , उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों का स्वास्थ्य :- कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता घायल बच्चों का बेहतर उपचार है। उन्होंने कहा , “हमारा पूरा फोकस बच्चों के स्वास्थ्य पर है ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें। प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाएं समानांतर रूप से संचालित की जाएंगी , इस संबंध में सीएमएचओ झाबुआ ने जानकारी दी कि सांदीपनि विद्यालय के कुल 15 छात्र-छात्राएं, जिनमें 13 छात्राएं एवं 2 छात्र शामिल हैं, जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाए गए हैं। सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है एवं उनके वाइटल्स सामान्य हैं , बच्चों के माता-पिता को भी सूचना दी जा रही है ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top