• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत , ग्राम पंचायत नवापाड़ा कस्बा का किया निरीक्षण ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत , ग्राम पंचायत नवापाड़ा कस्बा का किया निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विकासखंड थांदला की ग्राम पंचायत नवापाड़ा कस्बा का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत स्तर पर गठित दल द्वारा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई , पंचायत सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान के अंतर्गत कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं , समीक्षा के दौरान एक वर्ष पूर्व हुई मृत्यु का प्रमाण पत्र लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की , उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म एवं मृत्यु का संकलन व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से किया जाए तथा नागरिकों को प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराए जाएं , साथ ही जन्म–मृत्यु पंजी का भी अवलोकन किया गया , निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नवापाड़ा कस्बा ग्राम पंचायत में एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत मात्र 20 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है , इस पर कलेक्टर ने शेष कृषकों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , ताकि समस्त कृषक ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें , कलेक्टर ने दल प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें , उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत उपलब्ध 106 सेवाओं एवं योजनाओं के लिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जाएं , साथ ही जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए कि सभी दल प्रभारियों का ओरिएंटेशन कराया जाए एवं अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं की सूची प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा की जाए , निरीक्षण के दौरान ग्राम नवापाड़ा कस्बा में अपनी दादी के साथ आई कक्षा 12वीं की छात्रा शिवानी से कलेक्टर ने संवाद किया , उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए छात्रा को मोटिवेट रहने , अध्ययन का शेड्यूल बनाने एवं लक्ष्य पर केंद्रित रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी , जब कलेक्टर ने छात्रा से उसके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह “आपकी जैसी बनना चाहती हूं”, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग प्रसन्न हुए , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला महेश मंडलोई एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । 

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top