• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं निर्मला भूरिया ने किया , कालापान एवं उमरिया वैजंत्री बैराज योजनाओं का भूमिपूजन ।

झाबुआ – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं निर्मला भूरिया ने किया , कालापान एवं उमरिया वैजंत्री बैराज योजनाओं का भूमिपूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मध्यप्रदेश शासन , जल संसाधन विभाग भोपाल द्वारा स्वीकृत जिले की दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं कालापान बैराज एवं उमरिया वैजंत्री बैराज का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया , आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाती केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा भूमिपूजन किया गया ,, सांसद अनीता चौहान , विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया , जिला अध्यक्ष भानु भूरिया , राणापुर जनपद अध्यक्ष  निर्मला भूरिया , जिला पंचायत सदस्य विजय भाबोर , जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

इन दो बैराज का हुआ भूमिपूजन. :-

1 . तहसील राणापुर अंतर्गत ₹414.41 लाख की लागत से कालापान बैराज योजना का भूमिपूजन किया गया। बैराज की जल ग्रहण क्षमता 0.89 मिलियन घनमीटर है , जिससे लगभग 300 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित होगी ,  इस योजना से ग्राम कालापान, नाड , गवसर एवं दोतड़ के कुल 369 कृषक लाभान्वित होंगे ।

झाबुआ तहसील अंतर्गत ₹543.50 लाख की लागत से उमरिया वैजंत्री बैराज योजना का भूमिपूजन किया गया , बैराज की जल ग्रहण क्षमता 1.07 मिलियन घनमीटर है , जिससे 380 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी ,  इस परियोजना से ग्राम उमरिया वैजंत्री एवं सजवानी छोटी के 413 कृषक लाभान्वित होंगे ।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री  निर्मला भूरिया ने कहा कि इन सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी , जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सुधार आएगा , इन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के सैकड़ों कृषकों को लाभ मिलेगा एवं जिले के कृषि विकास को नई गति प्राप्त होगी ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top