• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – राष्ट्रीय स्तर की सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय का , कलेक्टर नेहा मीना ने किया स्वागत /अभिनंदन ।

झाबुआ – राष्ट्रीय स्तर की सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय का , कलेक्टर नेहा मीना ने किया स्वागत /अभिनंदन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर की सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । आशा मालवीय वर्तमान में भारत के पश्चिम से पूर्व तक साइकिल से यात्रा करने के साहसिक एवं प्रेरणादायक अभियान पर निकली हुई हैं , यह साइकिल यात्रा कुल लगभग 7,800 किलोमीटर की है , जिसकी शुरुआत 11 जनवरी को जयपुर (राजस्थान) से हुई है तथा यह यात्रा भारत के पूर्वी छोर किबिथू (अरुणाचल प्रदेश) तक पूर्ण की जाएगी । आशा मालवीय द्वारा अब तक लगभग 2400 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की जा चुकी है , इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण , राष्ट्रप्रेम , अदम्य साहस , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है । उल्लेखनीय है कि आशा मालवीय अब तक लगभग 60,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूर्ण कर चुकी हैं , जिसमें कन्याकुमारी से सियाचिन तक की अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण यात्रा भी शामिल है , इस अवसर पर आशा मालवीय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं , बल्कि महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने , आत्मविश्वास विकसित करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है । उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन में अपनी माता को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं तथा युवा वर्ग को बड़े सपने देखने और उन्हें पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देती हैं ।

फोटो 2

कलेक्टर नेहा मीना ने आशा मालवीय के साहस , संकल्प एवं सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के साहसिक एवं प्रेरणादायक प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार करते हैं । उन्होंने कहा कि आशा मालवीय का यह अभियान विशेष रूप से बेटियों एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की प्रेरणा देता है । कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से ऐसे सकारात्मक प्रयासों के साथ सदैव सहयोग का आश्वासन देते हुए आशा व्यक्त की कि यह अभियान समाज में बेटियों के प्रति सोच को और अधिक सकारात्मक बनाएगा तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से प्रेरित करेगा। उन्होंने आशा मालवीय को उनके आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं , इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top