• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – राज्यपाल कल जिले के दौरे पर , कलेक्टर नेहा मीना ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

झाबुआ – राज्यपाल कल जिले के दौरे पर , कलेक्टर नेहा मीना ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – मध्यप्रदेश के राज्यपाल 12 मार्च 2026 को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे । निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर लगभग 02:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गोपालपुरा एयरस्ट्रिप झाबुआ पहुंचेंगे । इसके पश्चात वे कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे । दौरे को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंचीय व्यवस्था , अतिथि दीर्घा , बैठक व्यवस्था, प्रदर्शनी स्थल , स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , अस्थायी अस्पताल , शौचालयों की व्यवस्था एवं पेयजल की उपलब्धता का अवलोकन किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम का आयोजन प्रोटोकॉल के अनुरूप गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए , कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा परिसर में साफ-सफाई , पर्याप्त बैठक व्यवस्था , पेयजल एवं यातायात प्रबंधन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समन्वय के साथ करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें , इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top