• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की अध्यक्षता मे , होटल संचालकों एवं व्यापारिक संघ की बैठक संपन्न , दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की अध्यक्षता मे , होटल संचालकों एवं व्यापारिक संघ की बैठक संपन्न , दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है , इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ महेश कुमार मण्डलोई की अध्यक्षता में झाबुआ के होटल संचालकों एवं व्यापारिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी व्यापारियों एवं होटल संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग न करने तथा अधिक मात्रा में सिलेंडर का भंडारण न करने के निर्देश दिए गए , बैठक में बताया गया कि होटल एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने कार्य संचालन के लिए वैकल्पिक साधनों जैसे डीजल भट्टी , इंडक्शन चूल्हा , कोयला भट्टी आदि का उपयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया जाता है , तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी , प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है । आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें , घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग की रोकथाम एवं निगरानी के लिए तहसीलदार , कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं पटवारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर रही है , इसके साथ ही गैस से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। हितग्राही अपनी समस्या या शिकायत मोबाइल नंबर 9074388149 पर दर्ज करा सकते हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top