• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने पेटलावद सिविल हॉस्पिटल एवं मकान सूचीकरण कार्य का किया ओचक निरिक्षण , दिए आवश्यक निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने पेटलावद सिविल हॉस्पिटल एवं मकान सूचीकरण कार्य का किया ओचक निरिक्षण , दिए आवश्यक निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना आज पेटलावद पहुंची जहाँ उन्होंने जनगणना हेतु चल रहे मकान सूचीकरण कार्य एवं सिविल हॉस्पिटल का ओचक निरिक्षण किया , पहले कलेक्टर सिविल हॉस्पिटल पहुंची जहाँ जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को जिले की चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है । इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने पेटलावद सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की जानकारी लेकर पात्र बालिकाओं का (HPV) टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारण कर टीकाकरण का कार्य पूर्ण करे , कलेक्टर नेहा मीना द्वारा टीकाकरण हेतु अस्पताल में उपस्थित बालिकाओं से संवाद किया गया तथा इनसे कहा कि आप स्वयं टीका लगवाये तथा अपने परिचित साथी बालिकाओं को वैक्सीन केलाभ बताएं एवं वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करे ताकि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके । कलेक्टर द्वारा वैक्सीन लगवा चुकी बालिकाओं को डिजिटल टीकाकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये ।

फोटो 2

उसके बाद कलेक्टर द्वारा जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही , प्रथम चरण में (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) का कार्य किया जा रहा है । इसी तारतम्य में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा ग्राम करड़ावद में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया । कलेक्टर द्वारा फील्ड सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि मकानों की नंबरिंग इस प्रकार से की जाए कि वे आसानी से पठनीय एवं स्पष्ट हो , ज्ञात हो की जनगणना का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) : 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक। द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) : फरवरी 2027 में जिसकी संदर्भ तिथि 01 मार्च 2027 को रात्रि 00:00 बजे निर्धारित की गई है , जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला झाबुआ में 6 तहसीलों , 5 नगरीय निकाय एवं 821 ग्राम शामिल हैं, जिनमें जनगणना कार्य संपादित किया जा रहा है ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top