• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने मेघनगर अनुभाग के आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरिक्षण , लापरवाही पर लगाई फटकार , थमाए नोटिस ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने मेघनगर अनुभाग के आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरिक्षण , लापरवाही पर लगाई फटकार , थमाए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना आज मेघनगर अनुभाग के दौरे पर पहुंची जहाँ उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र मालाहात टोडी , रम्भापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया , कलेक्टर पहले आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गये । कलेक्टर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र  पर उपस्थित  सीएचओ द्वारा बताया गया कि टीकाकरण का सेशन जुनी रम्भापुरआंगनवाड़ी केन्द्र में चल रहा है । जुनी रम्भापुर आंगनवाड़ी केन्द्र में टीकाकरण सेशन संचालित हो रहा था । जिसमें ड्यू लिस्ट के 10 बच्चों का टीकाकरण किया जाना था जिसमें से मात्र 4 बच्चों का टिकाकरण किया गया एवं 2 गर्भवती का टिकाकरण किया जाना था जिसमें से 01 गर्भवती महिला का टिकाकरण होना पाया गया, इस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस दिये जाने के बीएमओ को निर्देश दिये गये ,  साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर 6 माह से 3 वर्ष  तक के 13 बच्चे एवं 3 से 6 वर्ष तक के 11 बच्चे दर्ज पाये गये । जिससे कलेक्टर द्वारा कार्यकर्ता को पुनः सर्वे कर बच्चों का पंजीयन किये जाने हेतु निर्देर्शित किया गया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये गये। कलेक्टर द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया तथा सचिव एवं सरपंच को तत्काल भवन पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये , कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र नाई टोडी रम्भापुर का निरीक्षण किया गया । यहाँ भवन की  जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल किराये के भवन में संचालित करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

फोटो 2

उसके बाद कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विकास खण्ड मेघनगर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर एवं आयुष्मान आरोग्यम मन्दिर खच्चरटोड़ी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जहां पर कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त  कर कुपोषित बच्चों की जानकारी अद्यतन किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये , कलेक्टर द्वारा जुनी रम्भापुर अंतर्गत वी.एच.एस.एन.डी. सत्र का निरीक्षण किया गया एवं युविन पोर्टल पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कर शत प्रतिशत इंट्री किये जाने के निर्देश दिये गये तथा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार जाँच पूर्ण कर एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन प्राथमिकता से किये जाने के निर्देश दिये गये , इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेघनगर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मात्र 150 बच्चों का एच.पी.वी वेक्सीनेशन होना पाया गया जो कि जिले में अत्यंत कम है। इस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए बीसीएम एवं बीपीएम को नोटिस देने हेतु निर्देशित किया एवं आगामी 10 दिवस की कार्ययोजना बनाकर पात्र बालिकाओं की सूची तैयार कर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया , इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर अवनधती प्रधान , तहसीलदार मेघनगर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top