• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने ग्राम चारोलीपाड़ा से किया , जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ , कलेक्टर नेहा मीना सहित अधिकारी रहे उपस्थित ।

झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने ग्राम चारोलीपाड़ा से किया , जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ , कलेक्टर नेहा मीना सहित अधिकारी रहे उपस्थित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च 2026 का शुभारंभ म.प्र. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की गरिमामय उपस्थित में ग्राम पंचायत चारोलीपाड़ा तहसील झाबुआ में किया गया , महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा भूमिपूजन एवं गेती मारकर गहरीकरण कार्य कर अभियान का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया , कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान में जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार के विभिन्न कार्य किये जाएंगे । उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के दौर में जिस प्रकार से जल संकट की समस्या उत्पन्न हुई है अतः यह हमारा दायित्व है कि कुएं , बावड़ी एवं तालाब की सफाई करके वर्षा जल का संचयन एवं संरक्षण शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मिलकर करे । जिस प्रकार जनसंख्या बढ़ने से पेड़ पौधों की कटाई से जंगल निरंतर कम हो रहे है अतः प्रकृति ने अपना स्वरूप बदल लिया है प्रकृति सबके साथ समान व्यवहार करती है अतः प्रकृति संरक्षण के सामुदायिक प्रयास किये जाए । उन्होंने कहा कि कृषि में जिस प्रकार से रासायनिक उर्वरकों एवं रसायनों का उपयोग किया जा रहा है जिससे विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियाँ ग्रामीण क्षेत्रों तक अपने पैर पसार चुकी है अतः उन्होंने प्राकृतिक एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ाने पर जोर दिया । साथ ही जिले को हरा भरा करने का संकल्प दिलवाया अंत में उनके द्वारा सभी को हिन्दू नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

फोटो 2

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा गया जिले में पिछले दो वर्षों में जल संचयन की दिशा में अच्छा कार्य हुआ है इस वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्य रूप से जिले की पंचायतों में जितने तालाब है उनका गहरीकरण एवं चेक डेम मरम्मतिकरण एवं डगवेल रिचार्ज का कार्य किया जाएगा। साथ ही अभियान के अंतर्गत नवीन पंचायत एवं आंगनवाड़ी भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जायेंगे । उन्होंने कहा कि जिले में कृषि का रकबा बढ़ा है जो कि जल गंगा संवर्धन अभियान का यथार्थ परिणाम है । उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं समन्वय से अभियान को सफल बनाएं , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण और संवर्धन को निरंतर बनाएं रखना “जल है तो कल है” की थीम पर कार्य करते है । इस वर्ष भी नवीन जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण भूजल संवर्धन पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई व मरम्मत , जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्त्रोत प्रदूषण कम करने के कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे। अभियान को सफल बनाने में 17 विभागों द्वारा सहभागिता की जाएगी जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल के रूप में कार्य करेंगे । अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत झाबुआ द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया , इस दौरान जनपद अध्यक्ष कमोदी हरु भूरिया , अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश कुमार मण्डलोई , डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top