• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना का भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ , लोकायुक्त की कार्यवाही मे ट्रेव हुए यश पंवार की सेवा समाप्त कर प्रशासनिक कार्यवाही के दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना का भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ , लोकायुक्त की कार्यवाही मे ट्रेव हुए यश पंवार की सेवा समाप्त कर प्रशासनिक कार्यवाही के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – लोकायुक्त इंदौर इकाई द्वारा जिला झाबुआ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसए) यश पंवार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जाने के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं , कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत  जितेन्द्र सिंह चौहान को निर्देशित किया है कि संबंधित जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आरजीएसए (संविदा कर्मचारी) यश पंवार को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत से हटाकर अन्य कार्यालय में अटैच किया जाए , इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारी की सेवा समाप्ति (टर्मिनेशन) का प्रस्ताव शीघ्र विभाग को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं , कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है । भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top