• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह कल जिले के दौरे पर , “संकल्प से समाधान” कार्यक्रम मे होंगे शामिल ।

झाबुआ – प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह कल जिले के दौरे पर , “संकल्प से समाधान” कार्यक्रम मे होंगे शामिल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो,

झाबुआ – जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 06 अप्रैल 2026 को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे , निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शाह प्रातः 09.00 बजे खंडवा से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 02.00 बजे सर्किट हाउस झाबुआ पहुंचेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे , इसके पश्चात वे अपराह्न 03.00 बजे आयोजित “संकल्प से समाधान” अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात 04.00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, झाबुआ में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेंगे , डॉ. शाह अपराह्न 05.00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, झाबुआ में ही मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की बैठक में शामिल होंगे । वे सायं 06.00 बजे झाबुआ से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top