• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – नवागत कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने , प्राचीन दक्षिणमुखी कालका मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए ।

झाबुआ – नवागत कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने , प्राचीन दक्षिणमुखी कालका मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

झाबुआ – नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के झाबुआ आगमन पर उन्होंने सपरिवार सर्वप्रथम जिले के आस्था केंद्र प्राचीन दक्षिणमुखी कालका मंदिर पहुंचकर माता कालका के दर्शन किए । यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि , शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा की गई, जिसमें स्थानीय पुजारी एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी कालका मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक महत्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है , इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. भरसट ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जनकल्याण एवं प्रशासनिक दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु प्रार्थना की , इसके उपरांत गेल रेस्ट हाउस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, एसडीएम झाबुआ श्री महेश कुमार मण्डलोई, एसडीएम थांदला श्री भास्कर गाचले सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया , नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सोमवार को विधिवत रूप से कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top