• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर Dr योगेश तुकाराम भरसट निरिक्षण पर पहुँचे जिला अस्पताल , मरीजों की सुनी समस्या , सीएमएचओ से कहा आज तो बता कर आया हु , अगली बार कभी भी आजाऊंगा ।

झाबुआ – कलेक्टर Dr योगेश तुकाराम भरसट निरिक्षण पर पहुँचे जिला अस्पताल , मरीजों की सुनी समस्या , सीएमएचओ से कहा आज तो बता कर आया हु , अगली बार कभी भी आजाऊंगा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – नवागत कलेक्टर योगेश तूकाराम भरसट ने कल जिले की कमान संभाली एवं अधिकारीयों की बैठक लेकर यह साफ संदेश दिया था की लापरवाही नहीं चलेगी , ग्राउंड पर काम चाहिए कागजो पर नहीं , उसके बाद कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता मे भी यह स्पष्ट किया था की ग्राउंड जीरो पर जाऊंगा , आज अल सुबह कलेक्टर जिला अस्पताल पहुँचे जहाँ उन्होंने अस्पताल मे मरीजों से मिलकर उन्हें मिल रही व्यवस्था एवं इलाज की जानकारी ली , कई मरीजों ने तकलीफ एवं समस्या बताई तो कलेक्टर ने तत्काल निराकरण करवाया , कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया , ICU से लेकर ब्लड रूम सहित पुरे जिला अस्पताल का निरिक्षण किया , कलेक्टर ने सीएमएचओ से स्पष्ट रूप से कहा की साफ सफाई एवं बेहतर इलाज पर ज्यादा ध्यान दिया जाए , आम जन को परेशानी न हो , आज तो मे बता कर आया हु पर अगली बार नहीं बताउगा , जिला अस्पताल को प्रदेश में उच्च कोटि के स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता है । इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वय , प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें , ताकि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें , इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल मौजूद रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top