• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट की सार्थक सुनवाई , दिव्यांग को प्रदाय की इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल , कई आवेदनो का किया तत्काल निराकरण ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट की सार्थक सुनवाई , दिव्यांग को प्रदाय की इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल , कई आवेदनो का किया तत्काल निराकरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ –  कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया , कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , आवेदिका श्रीमती गीता बिलवाल ने सेवानिवृत्ति संबंधी प्रकरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग द्वारा उन्हें नियत तिथि पर सूचना न दिए जाने के कारण वे 17 माह अतिरिक्त सेवा देती रहीं। बाद में विभाग द्वारा उक्त अवधि का वेतन वापस जमा करने के निर्देश दिए गए , जिसे वे अपनी आर्थिक स्थिति के कारण जमा करने में असमर्थ हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अकाउंटेंट से वसूली किए जाने के निर्देश दिए , वही जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 13 झाबुआ निवासी श्री बाबू पिता अम्बाराम रावत द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वे 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं तथा उन्हें आजीविका एवं आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया , कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आवेदन पर संवेदनशीलता पूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात एडिप योजना के अंतर्गत श्री बाबू को बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई , ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर हितग्राही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस पहल से उन्हें दैनिक जीवन के कार्यों एवं आवागमन में सुविधा मिलेगी ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top