• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी योगेश भरसट ने आदेश किया जारी , अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध ।

झाबुआ – कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी योगेश भरसट ने आदेश किया जारी , अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय तथा मध्यप्रदेश राजपत्र प्रकाशन अधिसूचना दिनांक 23 जनवरी 2026 के निर्देशों के परिपालन में भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में संचालित किया जाएगा। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किया जाना सुनिश्चित किया गया है , इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा जारी आदेशानुसार मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे , कलेक्टर डॉ. भरसट ने समस्त विभाग प्रमुखों , कार्यालय प्रमुखों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त अवधि में केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाए तथा अवकाश स्वीकृति से पहले कलेक्टर से अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए , जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य को गंभीरता , जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने की अपील की है ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top